उत्तराखंड | बारिश ने इन क्षेत्रों में मचाई जमकर तबाही, 7 लोगों ने गंवाई जान

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, ऐसे में लोगों को बहुत जरुरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में  बारिश कहर बरपा रही है। पिथौरागढ़, नैनीताल और रुद्रपुर में भी भारी बारिश के चलते हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।

नैनीताल के समीप मंगोली क्षेत्र में एक व्यक्ति की बारिश के दौरान तेज बहाव के चलते नाले में बहने से मौत हो गई। इसके अलावा नैनीताल के समीप रूसी में 96 करोड़ से बन रहा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट भी भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे लाखों के नुकसान की खबर है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वहीं पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बीआरओ के जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुनस्यारी के धापा- मिलम मोटर मार्ग पर सड़क खोलने में जुटी बीआरओ की जेसीबी पर बोल्डर गिरने से चालक थंपी पी वी (57) पुत्र वासुदेवन निवासी ग्राम चेट्टीकुलगड़ा जिला अल्लपी केरला खाई में गिर गया। एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी लाया गया। जहां पर  चिकित्सकों उन्हें ने मृत घोषित कर दिया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रुद्रपुर के दिनेशपुर में बीती रात बारिश के दौरान एक पेड़ गिरने से बाइक सवार डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड के माध्यम से पेड़ को हटवाया तो रास्ते पर आवाजाही शुरू हो पाई।

मूल रूप से बंगाली मोड़ दिनेशपुर निवासी अक्षय नेगी (23) दिनेशपुर की एक पिज्जा की दुकान में डिलीवरी बॉय का काम करता था। मंगलवार रात करीब 11 बजे काम समाप्त कर बाइक से घर की तरफ जा रहा था।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड (गौरी गांव) में भारी भूस्खलन होने से तीन बच्चे मलबे में दब गए। दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चे का उपचार चल रहा है। उधर भारी बारिश के चलते कोटद्वार के चूना महेड़ा गांव में कई घरों के मलबे में दबने की सूचना है। यहां एक की मौत की खबर सामने आई है।

यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट स्लाइड्स जोन के पास से गुजर रहे एक यात्री वाहन पर अचानक भारी मलबा बोल्डर गिर गया। चट्टानी बोल्डर गाड़ी की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गया, जिससे एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, ऐसे में लोगों को बहुत जरुरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।