हल्द्वानी | अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी रोडवेज बस, कई लोग घायल, दो गंभीर

हल्द्वानी(उत्तराखंड पोस्ट) बुधवार सुबह रोडवेज काठगोदाम डिपो की बस पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया।हादसे में कई लोग घायल हुए है ।घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार बस चंडीगढ़ से हल्द्वानी आ रही थी। तभी सुबह लगभग 7 बजे अचानक कालाढूंगी भाखड़ा पुल के पास बस अनियंत्रित होकर
 

हल्द्वानी(उत्तराखंड पोस्ट) बुधवार सुबह रोडवेज काठगोदाम डिपो की बस पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया।हादसे में कई लोग घायल हुए है ।घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार बस चंडीगढ़ से हल्द्वानी आ रही थी। तभी सुबह लगभग 7 बजे अचानक कालाढूंगी भाखड़ा पुल के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को 108 की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया। घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।इस घटना से सड़क के दोनों ओर जाम लग गया।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost