रिश्वतखोर एनजीओ संचालक को विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

हल्द्वानी में विजिलेंस की टीम ने पेय पेयजल निगम की सहयोगी संस्था एनजीओ के संचालक गंगा सिंह को नौ हजार पांच सौ रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गंगा सिंह एक ठेकेदार से पाइप सप्लाई के बिल पर हस्ताक्षर करने के नाम पर रिश्वत की मांग रहा था। जिससे परेशान होकर ठेकेदार
 

हल्द्वानी में विजिलेंस की टीम ने पेय पेयजल निगम की सहयोगी संस्था एनजीओ के संचालक गंगा सिंह को  नौ हजार पांच सौ रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गंगा सिंह एक ठेकेदार से पाइप सप्लाई के बिल पर हस्ताक्षर करने के नाम पर रिश्वत की मांग रहा था। जिससे परेशान होकर ठेकेदार ने विजिलेंस को इसकी जानकारी दी। विजिलेंस ने अपने स्तर पर जांच कराने के बाद जब शिकायत को सही पाया तो आज गंगा सिंह को पकड़ने का जाल बिछाया। आज जैसे ही गंगा सिंह ने ठेकेदार से रिश्वत की रकम ली, विजिलेंस की टीम ने गंगा सिंह को रंगे हाथों रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।

 एसपी विजिलेंस ने बताया कि गंगा सिंह के पास से एक लाख रूपए भी मिले हैं, और ये रकम भी रिश्वत की ही थी। इस रकम को गंगा सिंह पेयजल निगम के तीन अधिकारियों को देने वाला था। फिलहाल गंगा सिंह से पूछताछ के बाद माना जा रहा है कि विजिलेंस की टीम इन अधिकारियों पर भी शिकंजा कस सकती है।