रामनगर में बाघिन के हमले में बुरी तरह घायल हुआ ग्रामीण

रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज के जंगल में एक बाघिन ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। बाघिन हमले में घायल ग्रामीण को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्राम रामपुर टोनिया निवासी महेश पंडित जंगल में चारा खाने गए अपनी गाय के वापस ना लौटने पर
 

रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज के जंगल में एक बाघिन ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। बाघिन हमले में घायल ग्रामीण को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्राम रामपुर टोनिया निवासी महेश पंडित जंगल में चारा खाने गए अपनी गाय के वापस ना लौटने पर साथी ग्रामीणों के साथ गाय को खोजने जंगल की तरफ गया। इसी दौरान जंगल में अपने शावकों के साथ मांस खा रही बाघिन ने महेश पर हमला कर दिया। साथी ग्रामीणों ने शोर मचाया तो बाघिन जंगल की तरफ भाग गई। जिसके बाद उन्हेंने बाघिन के हमले में घायल महेश को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीण इस बात से खासे नाराज हैं ति घटना के बाद वन विभाग के किसी अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली।