जब पानी की तरह बहने लगी विशाल चट्टान, देखिए होश उड़ा देने वाला वीडियो

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) पहाड़ो में बरसात हल्की होने के बाद अब भूस्खलनों का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में भूस्खलन के नजरिये से अति संवेदनशील माने जाने वाले रईस होटल क्षेत्र में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा खिसक कर बलिया नाले मे जा गिरा। इसे देखते हुए प्रशासन ने करीब 17 परिवारों को
 

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) पहाड़ो में बरसात हल्की होने के बाद अब भूस्खलनों का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में भूस्खलन के नजरिये से अति संवेदनशील माने जाने वाले रईस होटल क्षेत्र में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा खिसक कर बलिया नाले मे जा गिरा। इसे देखते हुए प्रशासन ने करीब 17 परिवारों को स्कूल में शिफ्ट कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक नैनीताल के बलियानाले के मुहाने पर बसा नैनीताल का रईस होटल क्षेत्र वर्षों से संवेदनशील बना हुआ है। बीते दिनों से लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए जिला प्रशासन यहां के परिवारों को शिफ्ट करने में लगा है।

रविवार रात भूस्खलन बढ़ने पर यहां रह रहे लोग घरों से बाहर आ गए। लोगों का कहना है कि उन्होंने पूरी रात घरों से बाहर गुजारी। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन और पुलिस की टीम ने सोमवार सुबह क्षेत्र का मुआयना करके यहां के घरों को खाली करा दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में निरिक्षण के लिए जिलाधिकारी और विधायक पहुँच गए हैं। जिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों को कही किराए में रहने की हिदायत दी और विधायक की नाराजगी के बाद उन्हें स्कूल में टैम्परेरी विस्थापित करने का विचार किया।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)