नैनीताल जिले की नवनियुक्त जिलाधिकारी वंदना ने ग्रहण किया पदभार

नैनीताल जिले की नवनियुक्त नवनियुक्त डीएम वंदना सिंह ने शनिवार सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट नैनीताल में कार्यभार ग्रहण किया।
 

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल जिले की नवनियुक्त नवनियुक्त डीएम वंदना सिंह ने शनिवार सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट नैनीताल में कार्यभार ग्रहण किया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, शिवचरण द्विवेदी, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश सिंह राणा, उप जिला अधिकारी मनीष कुमार, रेखा कोहली, गौरव चटवाल, परितोष वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जगदीश चंद्रा सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

नैनीताल के जिला कलक्ट्रेट में शनिवार सुबह नवनियुक्त जिलाधिकारी वंदना ने चार्ज संभालने के बाद पत्रकार वार्ता की। जिलाधिकारी वंदना ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पर्यटन सीजन को लेकर वह बैठक करेंगी और जो भी पार्किंग, ट्रैफिक या अन्य समस्याएं आएंगी उनका समाधान किया जाएगा।