यमनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहा यात्री नदी में बहा, शव बरामद

 
 

उत्तरकाशी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन का हाल- बेहाल है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। यमनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के एक यात्री की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई।

 मिली जानकारी के मुताबिक  60 वर्षीय बुजुर्ग यमुनोत्री हाईवे पर किसाला गांव के पास घटाडी तोक में एक होटल में रुके थे। मंगलवार सुबह वह युमना किनारे पूजा करने गए थे।  इस दौरान उनका पैर फिसला और वह नदी में बह गए। 

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। यात्री को ढूंढंने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। यात्री का शव घटनास्थल से एक किमी दूर खरादी झूला पुल के पास से बरामद कर लिया है।