देश रक्षा की शपथ लेकर भारतीय सेना में शामिल हुए 367 जवान

रविवार को लैंसडाउन में गढ़वाल राइफल रेजिमेंट सेंटर के कसम परेड समारोह में देश की आन बान शान की सर्वोच्च बलिदान देकर रक्षा करने की कसम ग्रहण करके 367 जवान भारतीय थल सेना में शामिल हो गए। इस मौके पर कोर 66 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर योगेंद्र सिंह को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया
 

रविवार को लैंसडाउन में गढ़वाल राइफल रेजिमेंट सेंटर के कसम परेड समारोह में देश की आन बान शान की सर्वोच्च बलिदान देकर रक्षा करने की कसम ग्रहण करके 367 जवान भारतीय थल सेना में शामिल हो गए।

इस मौके पर कोर 66 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर योगेंद्र सिंह को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

रेजिमेंट के ट्रेनिंग बटालियन कमांडर कर्नल शान्तनु राय ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने सेना में शामिल होकर अपने जीवन का सर्वोत्तम निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि गढ़वाल रेजिमेंट की वीरता के किस्से सात समंदर पर भी गए जाते है। उन्होंने कसम लेनेन वाले जवानों से रेजिमेंट की ख्याति को और विख्यात करने का आह्वान किया।