उत्तराखंड में बड़ा हादसा, शादी से लौट रहा वाहन खाई में गिरा

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। पौड़ी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। देवप्रयाग विधानसभा के हिंडोलाखाल ब्लॉक में शादी से लौट रहा वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में एक शख्स की मौत की खबर मिली है जबकि कई लोग घायल हो गए है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पौड़ी (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। पौड़ी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। देवप्रयाग विधानसभा के हिंडोलाखाल ब्लॉक में शादी से लौट रहा वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में एक शख्स की मौत की खबर मिली है जबकि कई लोग घायल हो गए है।

हादसा बंगारी गांव के पास हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मृतक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब बोलेरो वाहन बंगारी गांव के ऊपर रोककर सवारी उतार रहा था और वाहन से सात सवारी उतर चुके थे। लेकिन एक व्यक्ति गाड़ी से उतर ही रहा था कि अचानक वाहन ढलान में होने के कारण अचानक नीचे जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त सोबन सिंह असवाल पुत्र जीत सिंह असवाल निवासी ग्राम देवली थाना हिंडोलाखाल उम्र 60 वर्ष के रूप में हुई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">