उत्तराखंड के लिए दुखद खबर, ड्यूटी के दौरान एक और जवान शहीद

 
 

पौड़ी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। पौड़ी गढ़वाल का जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

जानकारी के मुताबिक यमकेश्वर के सिल्डी गांव के आकाश भंडारी पंजाब के फिरोजपुर में ड्यूटी पर तैनात था। जानकारी मिली कि शॉर्ट सर्किट की चपेट में आने से आकाश की मौके पर ही मौत हो गई।

 

आकाश 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। पुत्र के सेना में भर्ती होने के बाद आकाश के माता-पिता व परिजन काफी खुश थे। उनके पिता अजय भंडारी दिल्ली के एक केंद्रीय संस्थान में तैनात हैं, जबकि आकाश की माता गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और उनका दिल्ली के अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।उनका पार्थिव शरीर जल्द ही उनके गांव लाया जाएगा।  इस खबर से समूचे यमकेश्वर क्षेत्र में शोक शोक की लहर है।