उत्तराखंड | पौड़ी में प्रेमिका को भगाने दिल्ली से दोस्त संग पहुंचा युवक ? पूरा सच जानिए

उत्तराखंड के पौड़ी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पौड़ी जनपद के बैजरो इलाके में एक युवक के नदी में अचानक छलांग लगा दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पौड़ी  (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के पौड़ी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पौड़ी जनपद के बैजरो इलाके में एक युवक के नदी में अचानक छलांग लगा दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उत्तराखंड पोस्ट ने जब इस वायरल वीडियो की पड़ताल की तो जो सच सामने आया वो आपको भी चौंता देगा। बताया जा रहा है कि दिल्ली से अपने दोस्त के साथ युवक ढुलमोट सेराघाट गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका को घर से भगाने के लिए पहुंचा था लेकिन वह यहां गांव वालों के हाथ चढ़ गया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

लड़की को उसके गांव से भगा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। अपनी जान बचाने के लिए प्रेमी युवक पहले खाई में कूदा और उसके बाद नयार नदी में कूद गया। प्रेमी युवक के नदी में छलांग लगाने के बाद ग्रामीणों ने युवक के दोस्त की भी जमकर धुनाई कर दी.।

गनीमत रही कि नदी में कूदने के बावजूद युवक की जान नहीं गई और आसपास के ग्रामीणों ने युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल दिया। युवक को नदी से निकालने के बाद सीधा बैजरो अस्पताल में भर्ती किया गया जहां पर युवक का इलाज किया जा रहा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

दो घंटों तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार लड़की के परिजन लड़की के प्रेमी संग उसकी शादी कराने के लिए तैयार हो गए। बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की दोनों आपस मे काफी समय से प्रेम में थे और शादी भी करना चाहते थे लेकिन, लकड़ी के परिजन लड़की की शादी किसी और जगह करा रहे थे ऐसे में प्रेमी लड़का दिल्ली से अपने दोस्त के साथ प्लानिंग कर अपनी प्रेमिका को भगाने पहुंच गया था।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">