उत्तराखंड | अंकिता भंडारी केस में वीआईपी के नाम का होगा खुलासा, ये तैयारी कर रही है पुलिस

उत्तराखंड के ADG लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेसन ने रविवार को अंकिता मर्डर केस को लेकर अपडेट दिया। वी. मुरुगेसन ने कहा कि अंकिता मर्डर केस में जल्द चार्ज शीट फाइल होगी। उन्होंने 10 दिन में चार्जशीट दाखिल करने की बात कही। साथ ही कहा कि मामले में हमारी जांच पूरी हो गई है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में अंकिता मर्डर केस से जुड़ा बड़ा अपडेट है। उत्तराखंड पुलिस आरोपी का नार्को टेस्ट करवाना चाहती है और इसके लिए जल्द कोर्ट में अनुमति के लिए अर्जी डाली जाएगी।

अंकिता मर्डर मामले में जल्द चार्ज शीट फाइल होगी। इसके साथ ही वीआईपी का नाम जानने के लिए पुलिस नार्को टेस्ट कराएगी। एडीजी वी मुरुगेशन ने बताया कि वीआईपी का नाम जानने के लिए पुलिस नार्को टेस्ट कराएगी, इसके लिए जल्द ही न्यायालय में अर्जी दाखिल करेंगे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

उत्तराखंड के ADG लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेसन ने रविवार को अंकिता मर्डर केस को लेकर अपडेट दिया। वी. मुरुगेसन ने कहा कि अंकिता मर्डर केस में जल्द चार्ज शीट फाइल होगी। उन्होंने 10 दिन में चार्जशीट दाखिल करने की बात कही। साथ ही कहा कि मामले में हमारी जांच पूरी हो गई है।

ADG लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेसन ने साथ ही बताया कि इस मामले में IPC की धारा 302, 201, 120 बी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त कई धाराओं में मामला दर्ज़ है। उन्हेने कहा कि कोर्ट में नार्को टेस्ट के लिए याचिका देंगे, अनुमति मिलने पर टेस्ट होगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आपको बता दें कि 18 सितंबर 2022 को पौड़ी निवासी अंकिता भंडारी रिजॉर्ट से गायब हुई थी। तीन दिन पटवारी पुलिस ने मामले में हीलाहवाली की तो 21 सितंबर की रात को जांच रेगुलर पुलिस को सौंप दी गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि 18 सितंबर की रात में ही नहर में धक्का देकर अंकिता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्यमंत्री के आदेश पर एसआईटी का गठन कर दिया गया था। डीआईजी पी रेणुका देवी के नेतृत्व वाली एसआईटी ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों से तीन दिनों तक पुलिस ने कस्टडी में भी पूछताछ की थी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">