गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने पर जल्द फैसला ले सरकार: प्रीतम

श्रीनगर [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गुरुवार को श्रीनगर में राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार रोकने को लेकर केवल जीरो टॉलरेंस की बात कहने से काम नहीं चलता। एनएच घोटाले की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में कराई जाए। साथ ही उन्होंने
 

श्रीनगर [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गुरुवार को श्रीनगर में राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार रोकने को लेकर केवल जीरो टॉलरेंस की बात कहने से काम नहीं चलता। एनएच घोटाले की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में कराई जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है और बदले की भावना से कार्य कर रही है।

प्रीतम ने कहा कि सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने पर निर्णय ले। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने गैरसैंण में इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने का काम किया है।