उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत

उत्तराखंड के श्रीनगर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति सुरक्षित है और दो घायलों को निकाला गया है।

accident

श्रीनगर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के श्रीनगर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति सुरक्षित है और दो घायलों को निकाला गया है।

एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौक पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

घटना पर क्षेत्रीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड डॉक्टर धन सिंह रावत ने दुख प्रकट किया है। धन सिंह रावत ने कहा पौड़ी के विकासखंड खिर्सू के कठूली मोटर मार्ग पर कार के खाई में गिरने का दुखद समाचार मिला। मामले के संज्ञान में आते ही मेरे द्वारा डीएम पौड़ी, एसडीएम श्रीनगर और सीएमओ को दुर्घटना स्थल पर तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय लोगों व प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। अवश्यकता पड़ने पर घायलों को उपचार के लिए एयरलिफ्ट किया जाएगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">