उत्तराखंड | गुलदार ने पूर्व सैनिक पर किया हमला, दर्दनाक मौत

कोटद्वार(उत्तराखंड पोस्ट) गढ़वाल वन प्रभाग की पोखरा रेंज में गुलदार ने एक पूर्व सैनिक पर हमला कर दिया इस हमले में वह गंभीर घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। जनकारी के अनुसार ग्राम अंगणी के रहने वाले परवीन सिंह चौहान (57) शनिवार रात गांव के तोक ग्राम जरखाल से गांव की तरफ वापस आ
 
उत्तराखंड | गुलदार ने पूर्व सैनिक पर किया हमला, दर्दनाक मौत

कोटद्वार(उत्तराखंड पोस्ट) गढ़वाल वन प्रभाग की पोखरा रेंज में गुलदार ने एक पूर्व सैनिक पर हमला कर दिया इस हमले में वह गंभीर घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

जनकारी के अनुसार ग्राम अंगणी के रहने वाले परवीन सिंह चौहान (57) शनिवार रात गांव के तोक ग्राम जरखाल से गांव की तरफ वापस आ रहे थे। इस बीच उन पर गुलदार ने हमला कर दिया। उत्तराखंड | गुलदार ने पूर्व सैनिक पर किया हमला, दर्दनाक मौत

घटना का पता रविवार सुबह तब चला, जब गांव के कुछ लड़के जरखल की तरफ घूमने जा रहे थे। रास्ते में उन्हें चप्पल, टोपी और खून गिरा मिला। कुछ दूर रास्ते के किनारे पर परवीन का शव पड़ा हुआ था। सूचना के बाद रिखणीखाल थाना इंचार्ज प्रमोद शाह, राजस्व उपनिरीक्षक धीरज सिंह, पोखरा रेंज के वन दरोगा ध्यान सिंह मौके पर पहुंचे। थाना इंचार्ज प्रमोद शाह ने बताया कि परवीन के गले में गहरे निशान हैं।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost