उत्तराखंड- पहाड़ की बेटी बनी वायुसेना में फ्लाइंग अफसर, परिवार में खुशी का माहौल

उत्तराखंड की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। देवभूमि की होनहार बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। अब पौड़ी गढ़वाल जिले के रणस्वा गांव निवासी सोनाली बिष्ट भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बन गई है।
 
 

पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। देवभूमि की होनहार बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। अब पौड़ी गढ़वाल जिले के रणस्वा गांव निवासी सोनाली बिष्ट भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बन गई है। सोनाली बिष्ट ने वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर ना केवल अपने परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है। 

 

जानकारी के मुताबिक सोनाली बिष्ट मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रणस्वा गांव की रहने वाले हैं। वर्तमान में अपने परिवार के साथ कोटद्वार के कोटडीढ़ांग वार्ड 3 में रहती हैं। सोनाली की प्रारम्भिक शिक्षा कोटडीढांग के ज्ञानोदय विद्यालय से हुई है। इसके बाद बेटी ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई डीएवी कॉलेज से पूरी की है। इसके बाद सोनाली ने बीटेक किया और इसके पश्चात एक वर्ष तक विप्रो में नौकरी भी की है। इसी दौरान वर्ष 2020 में उनका चयन फ्लाइंग ऑफिसर के लिए हो गया जिसके बाद एएफटीसी से दो वर्ष का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर बीते 21 जनवरी 2023 को वह भारतीय वायुसेना सेना में शामिल हो गई।

 

 

सोनाली के पिता हसवंत सिंह बिष्ट भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है। उनके दादा भोपाल सिंह बिष्ट, नाना सूबेदार मोहन सिंह नेगी भी सेना में रहकर मां भारती की सेवा कर चुके हैं। बड़े भाई शुभम बिष्ट भी भारतीय सेना कार्यरत हैं तथा वर्तमान में उनकी तैनाती बतौर कैप्टन अलवर राजस्थान में है। ऐसे मंे अब बेटी का चयन सेना में होने पर घर में खुशी का माहौल है।