दिल्ली हिंसा में उत्तराखंड के युवक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

पौड़ी (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली हिंसा में बहुत तबाही हुई। इस हिंसा में बहुत लोगों की जान गयी है। राजधानी में हुई इस भयावह हिंसा में उत्तराखंड के पौड़ी जिले के थाना क्षेत्र पैठाणी के युवक की मौत हो गयी। युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। शुक्रवार को पैठाणी व चाकीसैंण के
 

पौड़ी (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली हिंसा में बहुत तबाही हुई। इस हिंसा में बहुत लोगों की जान गयी है। राजधानी में हुई इस भयावह हिंसा में उत्तराखंड के पौड़ी जिले के थाना क्षेत्र पैठाणी के युवक की मौत हो गयी। युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

शुक्रवार को पैठाणी व चाकीसैंण के व्यापारियों ने शोक जताते हुए आज बाजार बंद रखने का निर्णय लिया। उधर, दिलबर के परिजनों को दिल्ली में उसका शव मिल गया है और उन्होंने वहीं उसका अंतिम संस्कार कर लिया है।

थाना क्षेत्र पैठाणी के ढाईज्यूली पट्टी स्थित रोखड़ा गांव निवासी दिलबर सिंह की दिल्ली दंगे में मौत हो गई थी। घटना की सूचना पड़ोसी गांव के रहने वाले दिलबर के दोस्त श्याम सिंह ने 26 फरवरी को फोन पर ग्रामीणों व उसके परिजनों को दी। दंगे में श्याम सिंह भी घायल हुआ है, जो अभी दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। हालांकि श्याम सिंह की स्थिति पर स्थिर बताई जा रही है।

demo pic

बता दें कि दिलबर सिंह पिछले डेढ़ साल से शहादरा दिल्ली में एक बेकरी में काम करता था। दंगाइयों ने दिलबर जिस गोदाम में सो रहा था, उस पर आग लगा दी थी। दिलबर ने 12 वीं पास करने के बाद घर छोड़ दिया था। और दिल्ली आ गया। घटना की सूचना पर दिलबर के जीजा और चाचा गुरुवार को ही दिल्ली रवाना हो गए थे।

एसआई लोहित कुल ने बताया कि दिलबर के जीजा व चाचा को दिल्ली में उसका शव मिल गया है। उन्होंने दिल्ली व आसपास रहने वाले रिश्तेदारों को बुलाकर उसकी वहीं अंतिम संस्कार कर दिया है। इधर, पैठाणी व्यापार सभा अध्यक्ष मनबर सिंह व चाकीसैंण के व्यापार संघ अध्यक्ष शेखर नेगी बताया कि युवक की मौत के शोक में शनिवार को बाजार बंद रखा जाएगा।

Youtube  http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost