कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का ऐसा रौद्र रूप नहीं देखा होगा, देखिए वीडियो

उत्तराखंड की धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को ऐसे गुस्से में कम ही लोगों ने देखा होगा लेकिन शनिवार को सतपाल महाराज को पारा उस वक्त चढ़ गया, जब वे संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में पहुंचे। अस्पताल में सतपाल महाराज को कई खामियां नजर आई और खासकर ड्यूटी में डॉक्टरों की उपस्थिति को लेकर... फिर क्या था सतपाल महाराज ने मौजूद अधिकारियों और डॉक्टर को जमकर फटकार लगाई।
 



पौड़ी (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड की धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को ऐसे गुस्से में कम ही लोगों ने देखा होगा लेकिन शनिवार को सतपाल महाराज को पारा उस वक्त चढ़ गया, जब वे संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में पहुंचे।

अस्पताल में सतपाल महाराज को कई खामियां नजर आई और खासकर ड्यूटी में डॉक्टरों की उपस्थिति को लेकर... फिर क्या था सतपाल महाराज ने मौजूद अधिकारियों और डॉक्टर को जमकर फटकार लगाई।

दरअसल सतपाल महाराज इन दिनों अपनी विधानसभा में दौरे पर हैं। इन दिनों महाराज तमाम विकास कार्यों का जायजा ले रहे है। इस दौरान जब सतपाल महाराज संयुक्त चिकित्सालय सतपुली पहुंचे तो कई खामियां सामने आयी जिससे उनका पारा चढ़ गया।

महाराज ने सीधे तौर पर कहा कि तीन से चार रजिस्टर उपस्थिति के बनाए गए हैं जो बिल्कुल सही नहीं है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि उपस्थिति का केवल एक रजिस्टर होना चाहिए। उनके अनुसार आम जनता को परेशान नहीं होने देना यही हमारी मंशा होनी चाहिए लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है।