29 फरवरी को उत्तराखंड बंद के समर्थन में BJP

चेतना यात्रा के तहत पिथौरागढ़ के डीडीहाट पहुंचे उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य की हरीश रावत सरकार पर जमकर निशाना साधा। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस शासन में राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है और अपराध का ग्राफ भी तेजी से चढ़
 

चेतना यात्रा के तहत पिथौरागढ़ के डीडीहाट पहुंचे उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य की हरीश रावत सरकार पर जमकर निशाना साधा। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस शासन में राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है और अपराध का ग्राफ भी तेजी से चढ़ रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने हरीश रावत सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है और लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं।

राज्य सरकार द्वारा जिंदल ग्रुप को अल्मोड़ा के नौनीसार में जमीन आवंटन मामले पर विभिन्न संगठनों के 29 फरवरी को उत्तराखंड बंद के आह्वान पर अजय भट्ट ने कहा कि राज्य हित में किसी भी संगठन के बंद के आह्वान का भारतीय जनता पार्टी उसका समर्थन करेगी।