दर्दनाक हादसा | पिथौरागढ़ में जिंदा दफन हुआ पूरा परिवार, 3 की मौत

पिथौरागढ़ [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] पिथौरागढ़ जिले से एक बुरी खबर आई है। जिले में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी के मदरमा गांव में भू-स्खलन से एक मकान पूरी तरह हुआ ज़मीदोज़ हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक
 

पिथौरागढ़ [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] पिथौरागढ़ जिले से एक बुरी खबर आई है। जिले में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी के मदरमा गांव में भू-स्खलन से एक मकान पूरी तरह हुआ ज़मीदोज़ हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा दफन हो गए।

हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं क्षेत्र में अभी भी भारी बारिश हो रही है।