उत्तराखंड | BJP विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- गाजर-मूली की तरह काट दूंगा

उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर मिली है। उत्तराखंड के डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल को जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक को एसएमएस के माध्यम से धमकी देने वाले ने कहा है कि 'वह उन्हें गाजर-मूली की तरह काट देगा या फिर इतनी अधिक टेंशन देगा कि उन्हें हार्ट अटैक आ जाएगा और मृत्यु हो जाएगी, तब जाकर कोई दूसरा व्यक्ति विधायक बन पाएगा'।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

डीडीहाट (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर मिली है। उत्तराखंड के डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल को जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक को एसएमएस के माध्यम से धमकी देने वाले ने कहा है कि 'वह उन्हें गाजर-मूली की तरह काट देगा या फिर इतनी अधिक टेंशन देगा कि उन्हें हार्ट अटैक आ जाएगा और मृत्यु हो जाएगी, तब जाकर कोई दूसरा व्यक्ति विधायक बन पाएगा'।

धमकी देने वाले का नाम अनिल कापड़ी बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी के खिलाफ धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी आरोपी युवक ने चुफाल को धमकी दी थी और बाद में माफी मांग ली थी। इस संबंध में विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अनिल कापड़ी की ओर से एसएमएस भेजकर उन्हें धमकी दी गई है।

चुफाल ने कहा कि अनिल आपराधिक प्रवृत्ति का है। उन्हें इस तरह की धमकी पहले से दी जाती रही है। पूर्व में रिपोर्ट करने के बाद उसने तहसीलदार से लिखित रूप से माफी मांगी थी। 21 जनवरी को उसने फिर धमकी दी है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही धमकी देने वाले आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">