चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हिमस्खलन की चेतावनी

उत्तराखंड के चार जिलों चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में अगले दो दिनों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट जारी किया गया है। मुख्य सचिव शत्रुघन सिंह ने चारों जिलों के जिलाधिकारियों को एहतियात बरतने के निर्दश दिए हैं। मुख्य सचिव की ओर से जारी अलर्ट में बताया गया है कि चार जिलों
 

उत्तराखंड के चार जिलों चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में अगले दो दिनों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट जारी किया गया है। मुख्य सचिव शत्रुघन सिंह ने चारों जिलों के जिलाधिकारियों को एहतियात बरतने के निर्दश दिए हैं। मुख्य सचिव की ओर से जारी अलर्ट में बताया गया है कि चार जिलों चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपदों में 3000 मीटर से ऊपर वाले हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में 12 और 13 मार्च को हिमस्खलन की संभावना है। ऐसे क्षेत्रों को रक्षा मंत्रालय के हिम एवं हिमस्खलन संस्थान ने मध्यम खतरा हिमस्खलन चेतावनी वाला क्षेत्र बताया है। इस चेतावनी को देखते हुए मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने सम्बंधित जिलों के जिलाधिकारियों को जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिये है। लोगों को सलाह दी गई है कि हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में विचरण न करें।