उत्तराखंड में बहुत बड़ा हादसा, मंदिर जा रहे 10 लोगों की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकरा, नाचनी जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बहुत बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकरा, नाचनी जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।

पिथौरागढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शामा- बागेश्वर से होकरा नाचनी की ओर आ रहा एक बलेरो वाहन संख्या UK02TA- 0845 गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार 1 महिला सहित कुल 10 व्यक्तियों की मौके पर ही हो गई मृत्यु।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बोलेरो सवार एक महिला सहित कुल- 10 लोग पूजा कार्य हेतु होकरा मंदिर को जा रहे थे। होकरा से पहले ही वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन में सवार सभी व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

थाना नाचनी पुलिस, एसडीआरएफ, व राजस्व विभाग की टीम द्वारा तुरन्त मौके पर जाकर स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों को गहरी खाई से निकाला गया। थाना नाचनी पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही की गई। सभी मृतकों का मौके पर ही पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मृतकों का विवरण:-

• किशन सिंह पुत्र खुशाल सिंह, निवासी- शामा तह0 कपकोट जिला बागेश्वर उम्र- 65 वर्ष।
• निशा पत्नी उमेद सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 23 वर्ष।
• उमेद सिंह पुत्र कुन्दन सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 29 वर्ष।
• कुन्दन सिंह पुत्र खीम सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 64 वर्ष।
• धरम सिंह पुत्र पदम सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 74 वर्ष।
• सुरेन्द्र सिंह पुत्र खुशाल सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 38 वर्ष।
• खुशाल सिंह पुत्र उच्छप सिंह, निवासी- भनार बागेश्वर, उम्र- 65 वर्ष।
• महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 40 वर्ष।
• दान सिंह पुत्र मंगल सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 57 वर्ष।
• शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 45 वर्ष।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">