उत्तराखंड से बड़ी खबर- भूकंप के झटके से फिर डोली धरती , इतनी थी तीव्रता

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। पिथौरागढ़ में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके दोपहर करीब डेढ़ बजे महसूस किए गए है।
 
 

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। पिथौरागढ़ में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके दोपहर करीब  1 बजकर 30  मिनट पर महसूस किए गए है।

 

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेपाल में था। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर जमीन के 10 किमी अंदर बताया जा रहा है।  फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।