पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव मतगणना- जीत की ओर बीजेपी की चंद्रा पंत, बढ़ रही है लीड, देखिए LIVE
पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना का काम शुरु हो गया है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी की चंद्रा पंत कांग्रेस की अंजू लुंठी से 3482 मतों से आगे चल रही है। भाजपा को 25222 कांग्रेस को 21740, सपा को 815 और नोटा को 817 वोट पड़े हैं। लिंक पर क्लिक करके
Nov 28, 2019, 09:48 IST
पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना का काम शुरु हो गया है।
शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी की चंद्रा पंत कांग्रेस की अंजू लुंठी से 3482 मतों से आगे चल रही है। भाजपा को 25222 कांग्रेस को 21740, सपा को 815 और नोटा को 817 वोट पड़े हैं।
लिंक पर क्लिक करके आप नतीजे देख सकते हैं –
http://results.eci.gov.in/ACBYENOV2019/statewiseS281.htm
आपको बता दें कि उपचुनाव में भाजपा की ओर से स्व. पंत की पत्नी चंद्रा पंत, कांग्रेस से अंजू लुंठी चुनाव मैदान में हैं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन से रिक्त हुई पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ। कुल 47.48 फीसदी मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।