पिथौरागढ़ उपचुनाव में बीजेपी की जीत, स्व. प्रकाश पंत की पत्नी विजयी

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) पिथौरागढ़ उपचुनाव में स्व. वित्त मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अंजू लुंठी को 3267 मतों से शिकस्त दी है। पिथौरागढ़ उपचुनाव के लिए मतगणना 11 राउंड में हुई। उपचुनाव में भाजपा की ओर से स्व. वित्त मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत, कांग्रेस
 

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) पिथौरागढ़ उपचुनाव में स्व. वित्त मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अंजू लुंठी को 3267 मतों से शिकस्त दी है।

पिथौरागढ़ उपचुनाव के लिए मतगणना 11 राउंड में हुई। उपचुनाव में भाजपा की ओर से स्व. वित्त मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत, कांग्रेस से अंजू लुंठी और समाजवादी पार्टी से मनोज भट्ट चुनाव मैदान में थे।

 

स्व.प्रकाश पंत के निधन के बाद पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ। कुल 105711 मतदाताओं में से 50191 (47.48 फीसदी) ने मत का प्रयोग किया। जिसमे 25199 पुरुष और 24992 महिलाएं शामिल थीं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost