प्रकृति का कहर | पिथौरागढ़ में बादल फटा, दो पुल व 15 मवेशी बहे

धारचूला (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदलते हुए अपना भयंकर रूप दिखाया है। गुरुवार को धारचूला के ताकुल में बादल फट गया है जिसमें दो पुल और 15 मवेशी बह गए हैं। बादल फटने से खेल का मैदान मलबे से भर गया है। जानकारी के मुताबिक ताकुला से लेकर घटियाबागड़
 

धारचूला (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदलते हुए अपना भयंकर रूप दिखाया है। गुरुवार को धारचूला के ताकुल में बादल फट गया है जिसमें दो पुल और 15 मवेशी बह गए हैं।

बादल फटने से खेल का मैदान मलबे से भर गया है। जानकारी के मुताबिक ताकुला से लेकर घटियाबागड़ तक भारी भूस्खलन हुआ है। इसके कारण करीब 60 परिवार प्रभावित हुए हैं। कई मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं।

सूचना मिलने के बाद तहसील मुख्यालय धारचूला से राजस्व टीम गांव पहुंच चुकी है। ग्रामीणों को टेंट में रखने का प्रबंध किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र के संचार सुविधा न होने के कारण पूरी जानकारी पिफलहाल नहीं मिल पा रही है। वहीं प्रशासन के अनुसार कोई जनहानि नहीं हुई है। यह क्षेत्र कैलास मान सरोवर यात्रा मार्ग में पड़ता है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

मारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/