कुदरता का कहर | पिथौरागढ़-चमोली में बादल फटने से तबाही, एक की मौत, दो लोग घायल

पिथौरागढ़/चमोली (उत्तराखंड पोस्ट) पिथौरागढ़ और चमोली में बादल फटने की बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिली है कि बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लॉक के तल्ला जोहार के टिमटिया क्षेत्र की जहां कल रात करीब दो
 

पिथौरागढ़/चमोली (उत्तराखंड पोस्ट) पिथौरागढ़ और चमोली में बादल फटने की बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिली है कि बादल फटने से एक व्‍यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्‍लॉक के तल्ला जोहार के टिमटिया क्षेत्र की  जहां कल रात करीब दो बजकर 40  मिनट पर बादल फट गया। इससे मलबे में दबने से राम सिंह (60 वर्ष) पुत्र दयान सिंह की मौत हो गई है। वहीं, धनी देवी (55 वर्ष) पत्नी राम सिंह और चंद्रा देवी (60 वर्ष) घायल हो गए है। ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर घायलो को मलबे से बाहर निकाला। बादले फटने से रामगंगा नदी  उफान पर है। क्षेत्र के सभी नदी नालो का जल स्तर बढ़ गया है। सूचना पर पुलिस और राजस्व दल मौके पर पहुंच गया है।

इसके अलावा चमोली जिले में भी बादल फटा है। बताया गया गकि यहां के गोविंदघाट में बादल फट गया। इससे हुएभूस्‍खलन से पार्किंग में खड़े वाहन मलबे में दब गए।

 

 

 

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost