सतर्क रहें, इन 6 जिलों पर भारी पड़ेंगे 72 घंटे

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] प्रदेश में तीन दिन मौसम के लिहाज से मुश्किल भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग ने इन 72 घंटों में प्रदेश के छह जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में बीते तीन दिनों से रुक रुक
 

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] प्रदेश में तीन दिन मौसम के लिहाज से मुश्किल भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग ने इन 72 घंटों में प्रदेश के छह जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में बीते तीन दिनों से रुक रुक कर बारिश हो रही है। अब अगले 72 घंटे बारिश बढ़ने के पूरे आसार हैं। इस दौरान देहरादून के साथ ही पौड़ी, चमोली, नैनीताल, उधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में कुछ जगह भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इससे पहाड़ में भूस्खलन और सड़कें बंद होने जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं। साथ ही लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने से मैदानी क्षेत्रों के नदी किनारों पर बाढ़ जैसे हालात भी पैदा हो सकते हैं। इसलिए लोगों के साथ ही स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है। विभाग ने पहाड़ में यात्रा को भी सीमित करने की सलाह दी है।