उत्तराखंड | मतदान ड्यूटी पर गए होमगार्ड का शव जंगल में मिला, पुलिस को हत्या की आशंका

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की मतदान ड्यूटी पर आया होमगार्ड का जवान लापता हो गया। छानबीन करने पर होमगार्ड का शव जंगल से बरामद हुआ जिस पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के मुताबिक कालाढूंगी, धमोला क्षेत्र के ग्राम भीमपुरी जिला नैनीताल निवासी होमगार्ड
 

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की मतदान ड्यूटी पर आया होमगार्ड का जवान लापता हो गया। छानबीन करने पर होमगार्ड का शव जंगल से बरामद हुआ जिस पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

जानकारी के मुताबिक कालाढूंगी, धमोला क्षेत्र के ग्राम भीमपुरी जिला नैनीताल निवासी होमगार्ड  हेम चंद्र (45) पुत्र विशन राम मतदान के लिए ड्यूटी कनालीछीना स्थित नैनी बूथ पर लगी थी। बताया गया कि गुरूवार को मतदान के बाद पांच बजे जब अधिकारियों ने बूथ पर तैनात कर्मचारियों को बुलाया तो वह गायब मिला।

पूछताछ में उसका कहीं पता नहीं चलने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गयी। जंगलों में छानबीन के दौरान कनालीछीना से महज दो किमी की दूरी पर स्थित नैनी बूथ जंगल के किनारे है। यहां बांज का घना जंगल है। होमगार्ड के चट्टान से फिसलने की आशंका के चलते पुलिस ने काफी खोज की, लेकिन उसका कही पता नहीं चला।

शुक्रवार को फिर से के जंगलों में कांबिंग अभियान चलाया गया जिसके बाद शाम को होमगार्ड हेम चंद्र का शव नैनी के जंगल से बरामद किया गया है। बताया गया उसके शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका लगाई जा रही है। बताया गया है कि हेमचंद्र के दो छोटे बच्चे हैं। पत्नी कमला देवी भीमपुरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका है। पिता विशन राम कालाढूंगी किसान सेवा सहकारी समिति में सरकार से नामित सदस्य हैं।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/