निर्माणाधीन सड़क पर खिसकी चट्टान, बंद हुआ कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग

पिथौरागढ़ जिले में गर्बाधार से तिब्बत सीमा लिपूलेख तक निर्माणाधीन सड़क पर विशाल चट्टान खिसकने से कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद हो गया है। दरअसल इस क्षेत्र में सबसे खतरनाक माने जाने वाले लखनपुर के पास सड़क का कटान कार्य किया जा रहा है। सड़क काटने के दौरान पहाड़ की तरफ से विशाल चट्टान खिसक गईं।
 

पिथौरागढ़ जिले में गर्बाधार से तिब्बत सीमा लिपूलेख तक निर्माणाधीन सड़क पर विशाल चट्टान खिसकने से कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद हो गया है।

दरअसल इस क्षेत्र में सबसे खतरनाक माने जाने वाले लखनपुर के पास सड़क का कटान कार्य किया जा रहा है। सड़क काटने के दौरान पहाड़ की तरफ से विशाल चट्टान खिसक गईं। वहां कार्य कर रहे मजदूरों ने भाग कर जान बचाई। चट्टान खिसकने से पैदल मार्ग भी ध्वस्त हो चुका है।
इन दिनों व्यास घाटी के ग्रामीण ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए घोड़ों और खच्चरों से अपना सामान मालपा तक पहुंचा रहे हैं। मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीण रास्ते में फंस गए हैं।