पिथौरागढ़ | बिजली के पोल से लगा था करंट, काटने पड़े 7वीं के छात्र के दोनों हाथ

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर विद्युत करंट लगने से अपने दोनो हाथ गवां चुके जनपद पिथौरागढ़ निवासी साहिल कुमार पुत्र अशोक कुमार को विद्युत विभाग द्वारा चार लाख का मुआवजा दिया जा रहा है। अशोक कुमार पिता साहिल कुमार द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया कि विगत दिनांक 02
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर विद्युत करंट लगने से अपने दोनो हाथ गवां चुके जनपद पिथौरागढ़ निवासी साहिल कुमार पुत्र अशोक कुमार को विद्युत विभाग द्वारा चार लाख का मुआवजा दिया जा रहा है।

अशोक कुमार पिता साहिल कुमार द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया कि विगत दिनांक 02 जुलाई, 2019 को जनपद पिथौरागढ़ निवासी साहिल कुमार पुत्र  अशोक कुमार, जो कक्षा 07 का छात्र था, विद्युत पोल की चपेट में आ गया था। करेंट लगने के कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया किन्तु चिकित्सकों द्वारा उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय नई दिल्ली में चिकित्सकों द्वारा साहिल की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसके दोनों हाथ काट दिये गये। चिकित्सको की राय के अनुसार साहिल के दोनो पैर भी काटने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि साहिल की स्थिति बेहद गम्भीर है। ईलाज में अब तक तीन लाख रूपये का खर्च भी आ चुका है।

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost