आज आएगा पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव का परिणाम, 8 बजे शुरु होगी मतगणना

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव का परिणाम आज सामने आएगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी और दोपहर तक परिणाम सामने आ जाएगा। उपचुनाव में भाजपा की ओर से स्व. पंत की पत्नी चंद्रा पंत, कांग्रेस से अंजू लुंठी और समाजवादी पार्टी से मनोज भट्ट चुनाव मैदान में हैं। बीजेपी और कांग्रेस
 

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव का परिणाम आज सामने आएगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी और दोपहर तक परिणाम सामने आ जाएगा।

उपचुनाव में भाजपा की ओर से स्व. पंत की पत्नी चंद्रा पंत, कांग्रेस से अंजू लुंठी और समाजवादी पार्टी से मनोज भट्ट चुनाव मैदान में हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

आपको बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन से रिक्त हुई पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ। कुल 47.48 फीसदी मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost