बढ़ते पारे के बीच इन स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में बढ़ते पारे के बीच आसमान से राहत की फुहारें गिरने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में सूबे में खासकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा और 4000 फुट से अधिक ऊंचाई पर बर्फ गिरने की संभावना है। अब ख़बरें एक क्लिक पर
 

उत्तराखंड में बढ़ते पारे के बीच आसमान से राहत की फुहारें गिरने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में सूबे में खासकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा और 4000 फुट से अधिक ऊंचाई पर बर्फ गिरने की संभावना है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश करने पर इससे पहले तापमान में बढ़ोत्तरी होती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 24 घंटों में नजर आएगा। इसके चलते राज्यभर में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाये रहेंगे। पर्वतीय जनपदों में हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। 20 फरवरी को भी यह क्रम बना रह सकता है। इसके बाद 21 फरवरी से तापमान में कमी आने लगेगी और 24 फरवरी तक ये सामान्य के करीब आ जाएंगे।

गौरतलब है कि राज्यभर में अधिकतम तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि पंतनगर और देहरादून में तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया।  जबकि मुक्तेश्वर में यह सामान्य से आठ डिग्री की उछाल के करीब 21 डिग्री के आसपास रहा। ऐसे में पहाड़ से लेकर मैदान तक सभी जगह हल्की गर्माहट महसूस की गई।