मुख्यमंत्री रावत के पाप गंगा स्नान से भी नहीं धुलेंगे: महाराज

भाजपा की परिवर्तन यात्रा के गंगोलीहाट व बेरीनाग पहुंचने पर आयोजित सभा में भाजपा नेता सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में खनन माफिया का राज चल रहा है और जनता के हितों को ताक पर रखकर प्रदेश सरकार अपने निहित स्वार्थ पूरे कर रही है। इसका दंड कांग्रेस को जरूर मिलेगा। महाराज ने कहा
 

भाजपा की परिवर्तन यात्रा के गंगोलीहाट व बेरीनाग पहुंचने पर आयोजित सभा में भाजपा नेता सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में खनन माफिया का राज चल रहा है और जनता के हितों को ताक पर रखकर प्रदेश सरकार अपने निहित स्वार्थ पूरे कर रही है। इसका दंड कांग्रेस को जरूर मिलेगा।

महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के पाप गंगा स्नान से भी नहीं धुलेंगे। मौजूदा कांग्रेस सरकार ने राज्य को जिस तरह नुकसान पहुंचाया है, उससे जनता मायूस है और चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।

वहीं केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से कांग्रेसी परेशान हैं। उन्हें नोट रद्दी में डालने पड़ रहे हैं। इसके चलते वे लोगों में गलत भ्रम फैला रहे हैं।