उत्तराखंड | घर बनाने के लिए छुट्टी लेकर आया था सैनिक, इस हादसे ने छीन ली सारी खुशियां

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) बीते मंगलवार को उत्तराखंड के पिथौगराढ़ के बौतड़ी में हुई एंबुलेंस दुर्घटना में आगर गांव के सैनिक त्रिलोक सिंह बिष्ट (40) की मौत हो गई। वह धारचूला में एपीओ में तैनात थे। सेना का ये जवान नए साल में मकान बनाने के लिए वह छुट्टी लेकर घर आया था। गांव के लोगों
 

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) बीते मंगलवार को उत्तराखंड के पिथौगराढ़ के बौतड़ी में हुई एंबुलेंस दुर्घटना में आगर गांव के सैनिक त्रिलोक सिंह बिष्ट (40) की मौत हो गई। वह धारचूला में एपीओ में तैनात थे। सेना का ये जवान नए साल में मकान बनाने के लिए वह छुट्टी लेकर घर आया था।

गांव के लोगों ने बताया कि गांव में धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार को इसमें लिंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान कमल बहादुर थापा की अंगुली में चोट आ गई। इसके बाद उसे आगे के इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

जख्मा कमल ने त्रिलोक सिंह को भी अपने साथ हल्द्वानी चलने का अनुरोध किया। गांव का मामला होने के चलते त्रिलोक मना नहीं कर पाया और वह भी उनके साथ चल दिया। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि त्रिलोक सिंह का परिवार पांडेय गांव में रहता है।

बताया गया कि जवान त्रिलोक एक जनवरी को धारचूला से अवकाश पर घर आया था। उसने सेरा वार्ड में जमीन खरीदी थी। इस पर वह मकान का कार्य करा रहा था। नए साल में उसके परिवार को उम्मीद थी कि उनका सपनों का घर बन जाएगा तो उसमें आराम से रहेंगे। लेकिन शायद उनके भाग्य में कुछ और ही लिखा था। हादसे में त्रिलोक की मौत के बाद उनकी पत्नी बेसुध हो गई।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/