उत्तराखंड | बारिश का कहर, भूस्खलन से एक मकान पूरी तरह ध्वस्त

पिथौरागढ़(उत्तराखंड पोस्ट ) मानसून के आगमन से पिथौरागढ़ जिले में लोगों की परेशानियां शुरु हो चुकी है। पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के कारण हुए भू-स्खलन में एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया।हादसे में एक महिला घायल हुई है। पिथौरागढ़ जिले की बंगापानी तहसील के एक गांव में सोमवार सुबह तेज बारिश से गांव के
 

पिथौरागढ़(उत्तराखंड पोस्ट ) मानसून के आगमन से पिथौरागढ़ जिले में लोगों की परेशानियां शुरु हो चुकी है। पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के कारण हुए भू-स्खलन में एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया।हादसे में एक महिला घायल हुई है।

पिथौरागढ़ जिले की बंगापानी तहसील के एक गांव में सोमवार सुबह तेज बारिश से गांव के ऊपर मौजूद पहाड़ी से भारी मलबा गांव की ओर बह कर आ गया। जिससे कई मकान मलबे में दब गए। जानकारी के मुताबिक मलबे में दबने से एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया।

वहीं मलबे में दबने से कुछ जानवर भी दब गए। लोगों ने सुरक्षित जगह भाग कर अपनी जान बचाई और घायल महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPostTwitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/