उत्तराखंड | घर के पास खेल रहे 4 साल के बच्चे पर बंदर का हमला, कान काटकर किया अलग

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से हैरान करने वाली खबर मिली है। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग में तहसील क्षेत्र के कांडे किरौली में बंदर ने हमला कर एक चार वर्षीय बच्चे का कान काटकर अलग कर दिया। बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से हैरान करने वाली खबर मिली है। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग में तहसील क्षेत्र के कांडे किरौली में बंदर ने हमला कर एक चार वर्षीय बच्चे का कान काटकर अलग कर दिया। बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार कांडे किरौली निवासी सुरेश सिंह कार्की का चार वर्षीय पुत्र शिवांशु घर के पास खेल रहा था। तभी अचानक बंदर ने बच्चे पर हमला बोल दिया। बच्चे का बायां कान बंदर ने काटकर अलग कर दिया। बच्चे के शोर मचाने पर परिजन बाहर आए। स्वजनों ने डंडे फटकार बंदर को खदेड़ा। स्वजन लहूलुहान हालत में शिवांशु को एक निजी अस्पताल में लाए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

वहीं क्षेत्र में इस तरह की कई घटनाओं के बाद भी बंदरों के आतंक से निजात दिलाने को कोई पहल नहीं होने से क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश है। ग्राम प्रधान प्रभा पंत ने बताया कि कांडे किरौली में लंबे समय से बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदर पूर्व में भी कई महिलाओं और बुजुर्गों को घायल कर चुके हैं। उन्होंने बंदरों के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग करते हुए कहा कि जल्द इस मामले में पहल नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">