उत्तराखंड - पहाड़ के सुमित का CDS में चयन,पूरे देश में पाया दूसरा स्थान

आज पहाड़ के युवा लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे है। अब पहाड़ के एक और युवा ने अपने परिवार का नाम रौशन किया है। पिथौरागढ़ जिले के ग्राम खतेड़ा निवासी सुमित भट्ट का चयन CDS के लिए हो गया है। सुमित भट्ट ने सीडीएस परीक्षा में पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।
 
 

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) आज पहाड़ के युवा लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे है। अब पहाड़ के एक और युवा ने अपने परिवार का नाम रौशन किया है। पिथौरागढ़ जिले के ग्राम खतेड़ा निवासी सुमित भट्ट का चयन CDS के लिए हो गया है। सुमित भट्ट ने सीडीएस परीक्षा में पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।

जानकारी के मुताबिक सुमित एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता बसंत बल्लभ भट्ट का निधन काफी समय पहले हो चुका है। वो एक पूर्व सैनिक थे। परिवार की इस विषम परिस्थितियों से जूझते हुए सुमित का लालन पालन उनकी मां दीपा भट्ट ने किया। सुमित ने वर्ष 2022 में सीएस की परीक्षा दी थी। जिसमें सुमित को देशभर में 2nd रैंक मिली है।उनकी माता दीपा भट्ट भी सेना की आशा किरण में कार्यरत हैं।

बता दें सुमित ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी पिथौरागढ़ से उत्तीर्ण की है। सुमित ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता से मिली प्रेरणा एवं गुरूजनों को दिया है।