उत्तराखंड | घूमने आए युवक और युवती ने गटका जहर, जानिए वजह

मुनस्यारी(उत्तराखंड पोस्ट) मुनस्यारी घूमने आए एक युवक और युवती ने रविवार देर रात को जहरीला पदार्थ गटक लिया।दोनों रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं।मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह खलिया भुजानी स्थित अल्पाइन रिसोर्ट में दोनों डॉक्टर-डॉक्टर चिल्लाते हुए मदद मांगने पहुंचे। रिसोर्ट में कार्यरत कर्मी मनोज
 

मुनस्यारी(उत्तराखंड पोस्ट) मुनस्यारी घूमने आए एक युवक और युवती ने रविवार देर रात को जहरीला पदार्थ गटक लिया।दोनों रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं।मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह खलिया भुजानी स्थित अल्पाइन रिसोर्ट में दोनों डॉक्टर-डॉक्टर चिल्लाते हुए मदद मांगने पहुंचे। रिसोर्ट में कार्यरत कर्मी मनोज कुमार ने पूछा तो दोनों बताया के उन्होंने जहर खा लिया है । मनोज कुमार और चंचल बसेड़ा ने दोनों को पीठ पर लाद कर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है।

अल बत्ता होटल कर्मियों से हुई बातचीत में युवती ने बताया कि युवक ने रुद्रप्रयाग में कंप्यूटर की दुकान खोली है। जिसके लिए पांच लाख का लोन लिया था। इस कारण से वह परेशान है।दोनों के परिजनों से संपर्क नहीं हो सका है। डॉ. दिनेश चंदोला और रितेश इनके उपचार में लगे हैं। डॉ. चंदोला ने बताया कि दोनों खतरे से बाहर हैं। दोनो के पॉइजन को डायल्यूट कर बाहर निकाल लिया गया है। दोनों ने बातचीत में हल्की मात्रा में नुवान पिना बताया है।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost