हल्द्वानी से मुनस्यारी जा रहा वाहन सड़क पर पलटा, 8 लोग थे सवार

मुनस्यारी(उत्तराखंड पोस्ट) पिथौरागढ़ जिले में कालामुनी के पास बर्फ में फिसकर एक वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए।वाहन अगर खाई की तरफ लुढ़क जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को वाहन 8 सवारियों को लेकर हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर आ रहा था। तभी
 

मुनस्यारी(उत्तराखंड पोस्ट) पिथौरागढ़ जिले में कालामुनी के पास बर्फ में फिसकर एक वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए।वाहन अगर खाई की तरफ लुढ़क जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को वाहन 8 सवारियों को लेकर हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर आ रहा था। तभी कालामुनी के पास बर्फ में रपटकर वाहन पलट गया। सूचना मिलने पर एसडीएम बीएस फोनिया और थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट मौके पर पहुंचे। सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से भेज दिया है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost