उत्तराखंड | पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने महिला की दर्दनाक मौत

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) पिथौराढ़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी। सड़क कटिंग के दौरान मलबा आने से वह पांच घंटे तक सड़क पर तड़पती रही। समय पर उपचार नहीं मिलने से उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
 
जानकारी के मुताबिक व्यास घाटी के बूंदी गांव निवासी महिला अपने जानवरों के साथ माइग्रेशन पर जा रही थी। नजंग के समीप तेज हवाएं चलने के दौरान पहाड़ी से बोल्डर गिरने लगे जिनकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

इसी दौरान सड़क कटिंग के लिए की गई ब्लास्टिंग से भारी मात्रा में सड़क पर मलबा आने से रास्ता भी बंद हो गया। मलबा हटाने में सीमा सड़क संगठन को पांच घंटे का समय लग गया। इस दौरान महिला तड़पती रही। रास्ता खुलने के बाद परिजन महिला को लेकर रात दस बजे अस्पताल पहुंचे, लेकिन गंभीर रूप से घायल महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

मारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/