उत्तराखंड- काम से घर लौट रहे मजदूर की पैर फिसलकर गिरने से हुई मौत

 
 

पिथौरागढ़  (उत्तराखंड पोस्ट) पिथौरागढ़ जिले से दुखद घटना की खबर सामने आ रही है। यहां काम से घर लौट रहे एक मजदूर की पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान पांभै गांव निवासी अर्जुन प्रसाद के रूप में हुई है। मंगलवार को वो पिथौरागढ़ से रात को काम से अपने घर को लौट रहा था। इसी दौरान पौंण के पास बने पैदल रास्ते में पैर फिसल कर गिरने से उसकी मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।