उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, इन जिलों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट , आकाशीय बिजली का खतरा

मानसून की विदाई के बाद भी उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है।

 

 

 

 

 

 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मानसून की विदाई के बाद भी उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है।

 

 

 

देहरादून समेत कई इलाकों में बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज बौछारों के साथ अंधड़ चला। बारिश और तेज हवाओं के कारण कई जगह जनजीवन प्रभावित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 8 और 9 अक्टूबर को उत्तराखंड में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।

 

नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो दिन नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में आकाशीय बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

 

 

पहाड़ों में बढ़ी ठंड, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार

मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई देने लगा है। बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है

लोगों से सतर्क रहने की अपील

बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी जाती है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को मौसम की स्थिति और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी पर नजर रखने की जरूरत है।