बागेश्वर | सैन्यकर्मी पर रेप का केस, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म
बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) काफलीगैर में एक सैन्यकर्मी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती ने सेना के जवान पर आरोप लगाया कि वह शादी का झांसा देकर पिछले चार सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
जानकारी के अनुसार आरोपी सैन्यकर्मी राकेश कुमार चार साल से शादी का झांसा देकर दष्कर्म कर रहा था। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो मुकर गया। युवती ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । बताया गया कि समझौते के लिए कई बार प्रयास किए गए लेकिन आरोपी के शादी से इनकार करने पर यह कार्रवाई हुई।
Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost
Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost