रोहित की मां उज्जवला ने बताया क्यों लड़ते रहते थे रोहित और अपूर्वा, कही ये चौंकाने वाली बात

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) रोहित शेखर तिवारी हत्या मामले में हैरान करने वाले खुलासे हो रहे है। अभी तक कातिल का पता तो नही चल पाया मगर जो बातें सामने आयी है उससे हर कोई हैरान है। पुलिस की शक की सुई रोहित की पत्नी अपूर्वा की तरफ भी घूम रही है। जानकारी के मुताबिक
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) रोहित शेखर तिवारी हत्या मामले में हैरान करने वाले खुलासे हो रहे है। अभी तक कातिल का पता तो नही चल पाया मगर जो बातें सामने आयी है उससे हर कोई हैरान है। पुलिस की शक की सुई रोहित की पत्नी अपूर्वा की तरफ भी घूम रही है।

जानकारी के मुताबिक मौत से करीब महीने भर पहले रोहित और अपूर्वा के बीच काफी झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद गुस्से में अपूर्वा घर छोड़ कर अपने मायके इंदौर चली गई थी। वो 15 दिन पहले ही वापस रोहित के पास आई थी। इतना ही नहीं, कहते हैं कि दोनों के तलाक पर आखिरी फैसला अगले महीने जून में होना था।

एक मैट्रोमोनियल साइट के ज़रिए 2017 में मुलाकात के बाद रोहित और अपूर्वा ने 12 मई 2018 को शादी कर ली थी। शादी के कुछ वक्त बाद ही रोहित और अपूर्वा के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। रोहित की मां के मुताबिक अपूर्वा अक्सर रोहित से लड़ती थी और उसे परेशान करती थी। रोहित का किसी महिला से संबंध को लेकर भी अपूर्वा का उससे झगड़ा होता था। उज्जवला का इल्ज़ाम है कि उनके दोनों बेटे रोहित और सिद्धार्थ की प्रॉपर्टी पर अपूर्वा की नजर थी।

रोहित की मां उज्जवला ने बताया कि रोहित और उसकी पत्नी अपूर्वा के बीच पिछले कुछ समय से तलाक की बात चल रही थी। जब भी आपस में झगड़ा होता था तो इस बारे में बात होती थी। तलाक को लेकर कई बार चर्चा होने के बाद यह तय हुआ था कि इस पर जून में फैसला होगा।

रोहित की मां उज्जवला का आरोप है कि अपूर्वा और उसका परिवार रोहित की तमाम जायदाद को हड़पना चाहती था। ये भी बताया गया कि शादी से पहले अपूर्वा का एक ब्वॉयफ्रेंड भी था। घरवालों का मानना है कि वो उससे अभी भी बात किया करती थी। वहीं अपूर्वा और रोहित अलग-अलग कमरों में सोते भी थे। दोनों के बीच अब संबंध केवल नाम मात्र के थे।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtub.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/