केदारनाथ धाम की ऊंची पहाडियों में हिमस्खलन, किसी नुकसान की ख़बर नहीं

केदारनाथ धाम के पीछे पहाड़ों पर एक बार दोबारा भयानक हिमस्खलन हुआ। हालांकि ये हिमस्‍खलन काफी ऊंचाई पर हुआ। अच्छी बात ये है कि इस हिमस्खलन से अभी तक किसी भी नुकसान की ख़बर नहीं है।
 
 

केदारनाथ (उत्तराखंड पोस्ट) केदारनाथ धाम के पीछे पहाड़ों पर एक बार दोबारा भयानक हिमस्खलन हुआ। हालांकि ये हिमस्‍खलन काफी ऊंचाई पर हुआ। अच्छी बात ये है कि इस हिमस्खलन से अभी तक किसी भी नुकसान की ख़बर नहीं है।


आपको बता दें कि बीती 23 सितंबर को भी केदारनाथ के पीछे पहाड़ों पर एवलांच की घटना सामने आई थी। तब धाम में मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया था। अच्‍छी बात ये रही थी कि तब भी इस एवलांच से कोई नुकसान नहीं हुआ था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन एस रजवार ने बताया था कि वह एवलांच काफी छोटा था। जो केदारनाथ से चार किलोमीटर दूर चोराबाड़ी के पास आया था। उससे कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।