उत्तराखंड में 'काला शनिवार', एक झपकी ने ले ली 14 की जान! खत्म हो गए सपने

इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। हादसे की भयावह तस्वीरें सामने आई जो दिल दहला देने वाली हैं। हंसी खुशी जा रहे यात्रियों को क्या पता था कि पल भर में ही उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

Accident

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में शनिवार का दिन काला शनिवार साबित हुआ। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग के पास रैंतोली में एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा।

इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। हादसे की भयावह तस्वीरें सामने आई जो दिल दहला देने वाली हैं। हंसी खुशी जा रहे यात्रियों को क्या पता था कि पल भर में ही उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

एक झपकी ने ली जान

जानकारी के अनुसार हादसे का कारण वाहन चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। शुक्रवार देर रात्रि को नई दिल्ली से अलग-अलग जगह के 23 युवाओं का दल टेंपो- ट्रेवलर में चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेकिंग के लिए रवाना हुआ था। वाहन में सभी सवार युवा थे। जो चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला की ट्रिप पर पर निकले थे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

शनिवार को ऋषकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह लगभग 11.30 बजे वाहन रुद्रप्रयाग के समीप रैंतोली में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने आरसी पैरापिट तोड़कर सीधे गहरी खाई में अलकनंदा नदी किनारे जा गिरा। हादसे की सूचना पर  जिला आपदा प्रबंधन, SDRF की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू में जुट गईं। घायलों में सात को गंभीर हालत के चलते केदारनाथ यात्रा में संचालित हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषकेश रेफर किया गया। जहां, दो की मौत हो गई।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर घायलों का हालचाल भी लिया। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। ज़िलाधिकारी को घटना की जाँच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">