उत्तराखंड | चौथे दिन भी सर्च टीमें खाली हाथ, कहां गए भूस्खलन के बाद लापता 20 लोग ?

भूस्खलन के दौरान लापता हुए 20 लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। बचाव दल लगातार कड़ी मेहनत कर उन 20 लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं जो केदारनाथ जाते समय गौरीकुंड में अचानक आई बाढ़ के बाद हुए भूस्खलन में लापता हो गए थे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट) 3-4 अगस्त की दरम्यानी रात को केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के अहम पड़ाव गौरीकुंड में डाटपुलिया के समीप हुए भू-स्खलन के कारण लापता लोगों को तलाश करने का लगातार जारी है।

भूस्खलन के दौरान लापता हुए 20 लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। बचाव दल लगातार कड़ी मेहनत कर उन 20 लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं जो केदारनाथ जाते समय गौरीकुंड में अचानक आई बाढ़ के बाद हुए भूस्खलन में लापता हो गए थे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड डाटपुलिया के पास भारी भू-स्खलन के कारण लापता हुए 20 लोगों का आज चौथे दिन भी लगातार घटना स्थल व नदी के किनारे जिलाधिकारी के निर्देशन मे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का सघन अभियान जारी है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह भी बताया कि पुलिस थाना चैकियों एवं फायर सर्विस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सर्च रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही संदिग्ध स्थानों पर ड्रोन कैमरे द्वारा भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

उन्होंने कहा कि टीमों द्वारा आज धारी देवी, खांकरा, रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, चंद्रापुरी, कुंड बैराज आदि स्थानों में सर्च रेस्क्यू व खोजबीन अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि टीमों द्वारा विषम कठिन परिस्थितियों मे सर्च रेस्क्यू व खोजबीन कार्य किया जा रहा है किन्तु टीमों को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई है और न ही किसी लापता व्यक्तियों का कोई सुराग मिल पाया है।

सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान में डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, फायर सर्विस तथा जिला प्रशासन की टीमों द्वारा रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य किया जा रहा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">