अफवाहों के चलते 2 घंटे तक दहशत में रहे दिल्लीके लोग, बाटला हाउस इलाके में भगदड़, एक की मौत

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में दंगों के बाद रविवार शाम दिल्ली को बेचैन कर दिया। अचानक अफवाहों ने समूची दिल्ली में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। ओखला स्थित बटला हाउस इलाके में रविवार शाम हिंसा की अफवाह फैल गई। अफवाहों के चलते मची भगदड़ में एक शख्स की मौत की खबर मिली है।
 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में दंगों के बाद रविवार शाम दिल्ली को बेचैन कर दिया। अचानक अफवाहों ने समूची दिल्ली में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। ओखला स्थित बटला हाउस इलाके में रविवार शाम हिंसा की अफवाह फैल गई। अफवाहों के चलते मची भगदड़ में एक शख्स की मौत की खबर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए AIIMS ले जाया गया है।

मृतक का नाम हबीबुल्लाह बताया जा रहा है। 32 वर्षीय हबीबुल्लाह बिहार के भागलपुर का रहने वाला था। दिल्ली में वह किसी टेलर के यहां काम करता था।

बताया गया कि भगदड़ के बाद हबीबुल्लाह शहाब मस्जिद के पास गिर कर बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल अल्शिफा में ले जाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।

demo pic

बताते हैं, अफवाहें शाम करीब 7 बजे ट्विटर, वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए साउथ ईस्ट के जैतपुर, जसोला, मदनपुर खादर से शुरू हुईं। अफवाह ने तब और तेजी पकड़ी जब दिल्ली मेट्रो को इस कारण से तिलक नगर स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बंद करनी पड़ी। फिर तो सोशल मीडिया खासकर अलग-अलग वॉट्सऐप ग्रुप पर अफवाहों के मेसेज वायरल होने लगे। फिर नांगलोई, सूरजमल स्टेडियम, बदरपुर, तुगलकाबाद, उत्तम नगर, नवादा मेट्रो स्टेशनों में भी एंट्री-एग्जिट बंद हो गए।

अलग-अलग इलाकों से पुलिस को उपद्रव की धड़ाधड़ कॉल आने लगीं। घंटेभर में 400 से ज्यादा कॉल आईं। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। अफवाह को भड़काने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया। दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा कि उत्तर-पूर्व जिले में हालात पूरी तरह सामान्य हैं। जहां धारा 144 लागू है, उसमें ढील दी गई है।

Youtube  http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost